फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोटों पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर करा बिछाया जाल, पुलिस ने महिला आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दुष्कर्म केस में फंसाने का डर दिखाकर समझौते के नाम पर 12.50 लाख रुपये लेने पहुंची महिला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोप है कि महिला ने युवक रविंद्र के खिलाफ 29 सितंबर को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद वह केस में समझौता करने के नाम पर उससे रुपयों की मांग कर रही थी। शुरुआत में 15 लाख रुपये मांगे गए, बाद में 12.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। रविंद्र की शिकायत पर असंध डीएसपी गोरखपाल राणा की टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार शाम रतक रोड बाईपास पर थार गाड़ी में रकम लेते समय महिला को काबू किया।
पुलिस के अनुसार, रविंद्र ने शिकायत में बताया कि महिला के पति की नौकरी चली गई थी। उसे शक था कि रविंद्र के कारण उसकी नौकरी गई है। इसी रंजिश में पति-पत्नी ने कथित तौर पर उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने और फिर समझौते के नाम पर पैसे वसूलने की योजना बनाई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्ताक्षर वाले नोटों से पकड़ी गई महिला
रविंद्र ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत असंध डीएसपी गोरखपाल राणा को दी। इसके बाद पुलिस ने रकम देने के लिए इस्तेमाल होने वाले नोटों पर रविंद्र के हस्ताक्षर करवाए और महिला को पैसे लेने के लिए बुलाया। मंगलवार शाम करीब छह बजे महिला रतक रोड बाईपास पहुंची। वहां रविंद्र अपनी थार गाड़ी में मौजूद था। महिला गाड़ी में बैठकर रकम लेने लगी तो पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। बरामद नोटों पर रविंद्र के हस्ताक्षर मिले। कार्रवाई में असंध थाना प्रभारी रमेश कुमार और महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें