फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले, तीन साल के बच्चों के लिए खोले जाएंगे चार हजार स्कूल

Thu, 23 Nov 2023 01:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

नई शिक्षा नीति पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने कहा कि काफी कुछ हमने लागू कर दिया है, वोकेशनल एजूकेशन पर अधिक जोर है, जो बच्चा 12वीं पास हो गया, उसके पास कुछ न कुछ रोजगार होना चाहिए, ऐसा प्रयास है। हमने ऐसे प्रयास छठी कथा  से शुरू कर दिए हैं। इस समय 98 हजार बच्चे छठी कक्षा में हैं, बच्चों को किट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश में सबसे अधिक स्कूल विद्या भारती चलाती है, खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां शिक्षा की कमी रहती है, वहां भी विद्या भारती शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करती है। ये भी खास है कि विद्या भारती शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देती है। उन्होंने कहा कि तीन साल के बच्चों के लिए प्रदेश में चार हजार और स्कूल शीघ्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन


करनाल के सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव में पहुंचे शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जींद में 142 छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि ये मामला संज्ञान में, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वह जेल में है, जांच में सत्यता पाई जाती है, तो निश्चित ही उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

नई शिक्षा नीति पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि काफी कुछ हमने लागू कर दिया है, वोकेशनल एजूकेशन पर अधिक जोर है, जो बच्चा 12वीं पास हो गया, उसके पास कुछ न कुछ रोजगार होना चाहिए, ऐसा प्रयास है। हमने ऐसे प्रयास छठी कथा  से शुरू कर दिए हैं। इस समय 98 हजार बच्चे छठी कक्षा में हैं, बच्चों को किट भी दी जा रही है। वह चाहे तो रोजगार शुरू कर सकता है। एक इच्छा व्यक्त की गई थी, सरकार का निर्देश भी था कि जो तीन साल का बच्चा है, उसका दिमाग विकसित हो जाता है, उसे बुलाने के कार्य शुरू किए गए, चार हजार स्कूल खोल दिए थे, अबकी बार भी चार हजार स्कूल खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें