फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 77 केंद्रों पर होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षा, इस बार कोई केंद्र संवेदनशील घोषित नहीं

Fri, 20 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल में परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में इस वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 77 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि इस बार जिले में एक भी केंद्र को संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है। पिछले वर्ष परीक्षाओं के दौरान नकल का एक भी मामला सामने नहीं आने से परीक्षा व्यवस्था में सुधार माना जा रहा है।

जिले में 25 फरवरी से 12वीं और 26 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी, जिनमें 18,250 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा जिनमें एक-एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी रहेगी। विशेष निगरानी दल भी सक्रिय रहेंगे। बोर्ड की ओर से करनाल शहर के साथ-साथ विभिन्न उपमंडलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को नजदीक ही परीक्षा देने की सुविधा मिल सके और आवागमन की परेशानी कम हो। इससे परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन


12:30 से 3:30 बजे तक चलगी परीक्षा
सभी केंद्रों पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 12:30 से 3:30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की सघन जांच की जाएगी। उन्हें किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार साधन या प्रतिबंधित सामग्री केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता, अनुशासन और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

इन जगहों पर बनाए गए केंद्र
10वीं और 12वीं की हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए करनाल में 29, असंध में 13, घरौंडा में 11, इंद्री में 8, निगदू में 1, नीलोखेड़ी में 3, निसिंग में 2, सांभली में 2 और एक-एक केंद्र रायपुर रोड़ान, समाना बाहू और शेखपुरा सोहाना, संगोहा, तरावड़ी, टिकरी, उचाना और ऊंचा समाना में बनाया गया है।
विज्ञापन



केंद्रों पर परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं में कोई नया बदलाव नहीं है। 77 केंद्रों के हर कमरे में 24 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा जिसमें एक-एक पर्यवेक्षक ड्यूटी पर रहेगा। पिछले वर्ष जिले ने नकलमुक्त परीक्षा का उदाहरण प्रस्तुत किया था, जिससे शिक्षा व्यवस्था की साख मजबूत हुई।
- रोहतास वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें