फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवत प्राप्ति के लिए परिश्रम भी जरूरी : जीवन वल्लभ

विज्ञापन
14.... श्रीकृष्ण मंदिर काछवा में आयोजित श्रीमद़ भागवत कथा में अपनी प्रस्तुति देते राधा कृष्ण बन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्रीकृष्णा मंदिर काछवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में जीवन वल्लभ महाराज ने कहा कि भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम जरूरी है। जो भक्त कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। भगवान की भक्ति से जीव का कल्याण होता है।
उन्होंने कहा कि आडंबर से परे हटकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा वह अद्वितीय शक्ति है जो मनुष्य के अंतकरण को शुद्ध कर जीवन बदल देती है। कथा का श्रवण करना जन्म जन्मांतर के पुण्य का फल है। बड़े सौभाग्य से कथा सुनने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत मनुष्य को मोक्ष की तरफ ले जाती है। जीवन को अंधकार, अज्ञानता से दूर करने हेतु भागवत का श्रवण करना परम आवश्यक है। यदि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहते है, उन्हें नशे, व्यसनों, बुराई से दूर रखना चाहते हैं तो, भागवत कथा का श्रवण करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्य जानने के लिए सत्संग करना बेहद आवश्यक है। कथा सुनने से व्यक्ति का सकल अमंगल नष्ट हो जाता है। कथा में राधा कृष्ण बने कलाकारों ने भजनों पर अपनी प्रस्तुति दे सभी को भाव विभोर कर दिया। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान के रूप में कालूराम रहेजा ने परिवार सहित शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें