संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रीड़ा भारती की ओर से दो दिवसीय लड़के व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्ण स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के मुकाबले कराए गए। सीनियर वर्ग में गुरुकुल मोर माजरा ए टीम प्रथम व गुरुकुल मोर माजरा बी टीम द्वितीय रही। वहीं अंडर-19 में गुरुकुल मोर माजरा ए टीम प्रथम व गुरुकुल मोर माजरा बी टीम द्वितीय रही। अंडर-17 में गुरुकुल मोर माजरा ए टीम प्रथम और गुरुकुल मोर माजरा बी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 14 में गुढ़ा की टीम प्रथम और मंगलपुर की टीम द्वितीय रही। प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राजबीर रंग ने किया। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र ने बताया कि क्रीड़ा भारती समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाता रहता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉमनवेल्थ 2030 में भारत में होने वाले खेल हैं, जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि देश भर में कबड्डी को प्रमोट करने के लिए लगातार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
आज लड़कों के मुकाबले होंगे
उन्होंने बताया कि वीरवार को लड़कों की प्रतियोगिताएं होंगी। जो टीमें रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाईं वह रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलपत सिंह कादियान की ओर से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज सेवी एसएपी चौहान ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, बलवंत, प्रवीण , महेंद्र पाल , जगमाल ,बलकार, कोच नरेन्द्र, ओमकार मौजूद रहे।
प्रतिद्वंद्वी को पॉइंट निकालकर जाने से रोकती गुरुकुल मोर माजरा की खिलाड़ी। संवाद