फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज और कल दो घंटे तक नारेबाजी करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बुधवार को राजीव गांधी विद्युत सदन सेक्टर-12 में प्रदर्शन किया। इस दौरान तय हुआ कि 18 और 19 दिसंबर को भी दो-दो घंटे बैठक आयोजित कर इसके विरोध में नारेबाजी की जाएगी।
निगम कार्यालय में विद्युत कर्मचारी बुधवार सुबह से एकत्र होना शुरू हो गए थे। यहां पहुंचकर कर्मचारियों ने दो घंटे तक हरियाणा राज्य विद्युत कर्मचारी बोर्ड के बैनर तले दो घंटे तक निगम की पॉलिसी के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता यूनिट दो के प्रधान विनोद जिंदल ने की जबकि संचालन सिटी यूनिट के सचिव दीवान चंद ने किया। शुक्रवार को मांगों का ज्ञापन कार्यकारी अभियंता के मार्फत अधीक्षक अभियंता के नाम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विनोद जिंदल व दीवान चंद ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है। कर्मचारियों का बार-बार तबादला होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है क्योंकि नई जगह पर लाइन और क्षेत्र की पूरी जानकारी न होने से कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। विभाग में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना कर्मचारी सुरक्षा के सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने इस पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। बैठक में देवेंद्र शर्मा, विनोद जिंदल, दीवान चंद, राज कुमार, संदीप मलिक, उपेंद्र यादव, नवीन, राम गोपाल, अमी सिंह राणा, अरविंद, सुरेश ढांडा, राकेश खन्ना व सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें