फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वामी श्रद्धानंद के उपदेशों से किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धानंद अनाथालय में अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनाथालय की महिला ब्रह्मचारियों ने भजन गाए, वहीं विद्वानों ने अपने प्रवचनों व स्वामी श्रद्धानंद के उपदेशों से मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पूरा विश्व स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को जानता है। स्वामी श्रद्धानंद ने भारत को कई ऐसे देशभक्त दिए हैं, जिनकी सेवा से आज भारत वैश्विक रूप में ख्याति प्राप्त कर रहा है। उन्होंने देश की संस्कृति व अखंडता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए स्वामी जी द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलकर आर्य समाज के व्यापक प्रचार प्रसार करके करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक जगदीश आर्य रहे। गुरुकुल नोएडा से पहुंचे आचार्य डा. जयेन्द्र सरस्वती ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन आदर्शों से अवगत करवाया। शाम को शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर महाप्रबंधक गोपीनाथ आर्य, वरिष्ठ उपप्रधान सत्येंद्र मोहन कुमार, महामंत्री कर्णवीर आर्य, कोषाध्यक्ष महेश आर्य, प्रो. आनंद सिंह, अमित शर्मा, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें