फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि देवो भव: ...धर्मशालाओं में दिया जा रहा तीन समय का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सीईटी देने आए अभ्यर्थियों और उनके अभ्यर्थियों को मेहमान मानकर धर्मशालाओं के द्वार खोल दिए गए हैं। संचालक सेवाभाव से रहने और खाने-पीने की व्यवस्था में जुटे हैं। कुछ धर्मशालाओं में दोपहर और शाम का खाना, तो कुछ धर्मशाला में सुबह का नाश्ता भी अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम मार्ग पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी रात को करीब 12 बजे तक धर्मशाला में पहुंचते हैं और मौके पर मौजूद सदस्य उनको गद्दे देकर रहने की व्यवस्था करवाते हैं। उनको सुबह और शाम के खाने में दाल-चावल के साथ सूखी सब्जी व रोटी दी जा रही है। लड़कों के लिए अलग हॉल और लड़कियों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की गई है।
सेक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला के डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए हाल में गद्दे बिछा दिए गए हैं। कूलर लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी रात को करीब एक बजे तक आते हैं। उनके लिए रात के खाने का इंतजाम नहीं हो पाता, लेकिन सुबह का नाश्ता सभी अभ्यर्थियों के लिए बनवा दिया जाता है। चाय के साथ आलू पूरी की सब्जी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित जाट धर्मशाला के भूपेंद्र लाठर ने बताया कि अभ्यर्थियों को धर्मशाला की कैंटीन से तीन समय का खाना और दो समय चाय दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें