फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैप-3 लागू : आबादी क्षेत्र में गैरजरूरी निर्माण कार्य पर रोक, एजेंसियां करेंगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है। इसके तहत आगामी आदेशों तक करनाल में भी आबादी क्षेत्र में सभी गैरजरूरी निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। किट और ड्यूल फ्यूल को छोड़कर अन्य सभी डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने सभी सरकारी विभागों और जिले की करीब 1500 औद्योगिक इकाइयों, राइस मिल और होटलों व सभी प्रतिष्ठानों को हिदायत जारी की है।

सभी संबंधित सरकारी विभागों की टीमें निगरानी का कार्य भी संभालेंगी। ग्रैप की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर 10 हजार से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। इधर, स्थिति यह है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी अब स्मॉग छाने लगा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही हवा की स्थिति और खराब होने लगती है जो सुबह धूप निकलने तक रहती है। हालांकि दोपहर के समय के प्रदूषण घटने से कुछ राहत जरूर है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है। दमा मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में आंखों में जलन की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, मंगलवार को करनाल का एक्यूआई 217 दर्ज किया गया। जबकि निजी वेबसाइट के अनुसार, यह 315 दर्ज किया गया। सोमवार रात 12 बजे से लेकर ढाई बजे के बीच में यह 700 तक भी आंका गया।


ग्रैप-3 में इन पर रोक
- ध्वस्तीकरण, गैरजरूरी निर्माण कार्य और पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध
- सीमेंट, बालू जैसे सामानों की ट्रकों से आवाजाही पर रोक

- स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक

- इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक




एजेंसियों को निगरानी के साथ करना होगा छिड़काव
नगर निगम सहित अन्य इंजीनियरिंग एजेंसियों को गैरजरूरी निर्माण कार्यों और ध्वस्तीकरण के कार्यों पर रोक लगवानी होगी। सड़कों पर धूल के गुबार के नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव व अन्य कार्य करने होंगे। फिलहाल करनाल की स्थिति दिल्ली के मुकाबले काफी ठीक है, ऐसे में अभी प्राथमिक स्कूलों को बंद नहीं किया गया है। स्थिति बिगड़ती है तो जिला प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन




स्थिति : 348 तक जा चुका एक्यूआई

तिथि एक्यूआई

11 नवंबर
217

10 नवंबर
185

09 नवंबर
255

08 नवंबर
264

07 नवंबर
246

06 नवंबर
169

05 नवंबर
216

04 नवंबर
270

03 नवंबर
280

02 नवंबर
348

01 नवंबर
251

नोट : यह आंकड़े प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के रिकॉर्ड अनुसार हैं।





करनाल एनसीआर क्षेत्र में भी ग्रैप-3 लागू हो चुका है। इससे संबंधित पाबंदियों का पालन सभी सरकारी विभागों को कराना होगा। गैरजरूरी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। हमारे अलावा संबंधित विभागों की टीमें भी जांच करेंगी। पाबंदियों को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रैप-2 तक की पाबंदियों में लोगों का अच्छा सहयोग मिला। कोई पाबंदी तोड़ने का बड़ा मामला सामने नहीं आया। - रणदीप, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें