फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसडीएम के आश्वासन के बाद भी इंद्री में नहीं लगी तहसीलदार की अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/इंद्री। इंद्री तहसील में चार साल के लंबित मामलों की सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि चार नवंबर को एसडीएम अशोक मुंजाल ने मंगलवार और शुक्रवार को तहसीलदार की अदालत लगने का आश्वासन दिया था। लेकिन नहीं लगी। वकीलों ने नायब तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह ढांडा ने कहा कि पिछले चार साल से इंद्री तहसील में लंबित बंटवारे, खसरा, गिरदावरी के मामलों में सुनवाई नहीं हुई है। वह इसको लेकर इंद्री एसडीएम अशोक मुंजाल से मिले थे। जहां से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मंगलवार और शुक्रवार को लगातार इन मामलों की सुनवाई होगी। लेकिन मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश कांबोज ने बताया कि इसी को लेकर चार नवंबर को सभी वकील नायब तहसीलदार को मिले थे। नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा था। इसी मामले में कार्रवाई को लेकर बार एसोसिएशन की 11 सदस्सीय समिति सोमवार को डीसी से मिलनी पहुंची थी। जहां उन्हें कैंप कार्यालय भेज दिया गया। कैंप कार्यालय पहुंचकर समिति सदस्यों को पता चला कि डीसी चंडीगढ़ गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुखबीर ने कहा कि जब तक अधिकारी इस मामले में सुनवाई नहीं करते और नायब तहसीलदार माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नायब तहसीलदार का तबादला किया जाए और इंद्री तहसील में तहसीलदार का जो पद रिक्त है, उस पर तहसीलदार की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें