असंध। जलमाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखुपुरा में रविवार को आयोजित ग्राम सभा के कुल मतदाताओं के 40 प्रतिशत कोरम की पूर्ति न होने के कारण सभा स्थगित कर दी गई।
ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच रूपिंद्र कौर विर्क ने की व संचालन ग्राम सचिव रवि कुमार रंगा ने किया। ग्राम सचिव ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि ग्राम सभा की बैठक में गांव के कुल वोट का कम से कम 40 प्रतिशत कोरम अनिवार्य है। निर्धारित कोरम पूरा न होने के चलते ग्राम सभा को स्थगित कर आगामी 22 जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सरपंच रूपिंद्र कौर विर्क ने बताया कि पंचायत के जागरूक सदस्य व कुछ ग्रामीण ही बैठक में मौजूद रहे। संवाद