फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोल्फ खिलाड़ी पद्म का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

Fri, 16 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जिले की गोल्फ खिलाड़ी पद्म विभूति अपनी ट्रॉफी दिखाते हुए स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की गोल्फ खिलाड़ी पद्म विभूति का चयन सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। पद्म ने सालभर में आयोजित 12 गोल्फ प्रतियोगिताओं में से नाै में प्रतिभाग किया और अपने महिला वर्ग सी में 405 अंक लेकर सबसे टाॅप में रहीं। पद्म अप्रैल माह में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली प्रदेशभर से एकमात्र गोल्फ खिलाड़ी हैं।
इससे पूर्व वर्ष 2024 में पद्म ने गोल्फ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतकर नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। अब रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में आयोजित नेशनल कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन कर पद्म ने 12वें इवेंट में 50 अंक हासिल कर यह मुकाम पाया है। इससे पहले उन्होंने इवेंट एक में 35, चार में 45, पांच में 35, सात, आठ व नाै में 45, इवेंट 11 में 60 और 12 में 50 अंक हासिल कर क्वालीफाई किया। मधुबन पुलिस अकादमी में रहते हुए अपने पिता सुनील कुमार की प्रेरणा से गोल्फ का अभ्यास शुरू करने वाली 12 वर्षीय पद्म विभूति का कहना है कि वह अपनी मां की तरह खिलाड़ी बनना चाहती हैं। उनकी मां मीना कुमारी हरियाणा पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं और मुक्केबाजी में भीम अवार्डी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ही उनके मुख्य कोच
पद्म अपने पिता के मार्गदर्शन में ही पांच साल से मधुबन के गोल्फ मैदान में अभ्यास करती हैं। खेल मैदान में उनके पिता उसे खिलाड़ी की तरह और वह अपने पिता को गुरु मानकर उनसे गोल्फ के गुर सीख रही हैं। उनके मुख्य कोच सुनील का कहना है कि गोल्फ का खेल काफी महंगा है। सरकार को इस खेल के लिए बजट का प्रावधान करना चाहिए।

पद्म विभूति की उपलब्धियां-
- 2024 में आयोजित हुंडई नेशनल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में विजेता रहीं।
- 2024 में हरियाणा गोल्फ फेडरेशन टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
- 2025 में इंडियन गोल्फ यूनियन नाॅर्थ जोन सब जूनियर चैंपियनशिप में जीत दर्ज की।
- 2025 में अपनी अंक तालिका में इजाफा करते हुए अपनी कैटेगरी में टाॅप रही और 2026 नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें