फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी से घर लौट रहे दंपती को बाइक चालक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर घर लौट रहे दंपती को पेप्सी पुल पर पीछे से एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से पति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर पंचनामा भरवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरदीप कौर पुत्र हरमिंद्र जीत सिंह निवासी घरौंडा, करनाल ने बताया कि उसका पति रिफाइनरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार को रिफाइनरी में निजी काम से गई थी। देर शम पति के साथ बाइक पर अपने घर के लिए रवाना हुए। पेप्सी पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात बाइक चालक तेज गति में लापरवाही से चलाता हुआ आया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर साइड में कच्चे रास्ते पर जा गिरी। सड़क पर गिरने के कारण पति को गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें