फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राएं बीएससी मेजर विद गणित विषय में ले सकेंगीं दाखिला

Sun, 17 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले का लड़कियों का एकमात्र सरकारी काॅलेज राजकीय कन्या महाविद्यालय में इस वर्ष नया कोर्स शुरू किया जाएगा जिसमें अब छात्राएं बीएससी मेजर विद गणित विषय में दाखिला ले सकेंगीं। काॅलेज में छह कोर्स पहले से संचालित हो रहे थे जिसमें नए सत्र से सात कोर्स होंगे। इस बार 980 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एडमिशन नोडल अधिकारी वंदना ने बताया कि बीएससी मेजर गणित कोर्स शुरू होने से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो गणित विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स उपयोगी होगा। इसके लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. विवेक रंगा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है ताकि आवेदन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके। दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहली मेरिट सूची 10 और 11 जून को जारी होगी। इसके बाद दूसरी सूची 16 और 17 जून को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आएगा, उन्हें निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 24 जून को फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले पूरे किए जाएंगे। जो विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए भी अंतिम अवसर रखा गया है। 26 जून से 10 जुलाई तक लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी के चलते विद्यार्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


कन्या विद्यालय
कोर्स सीटें
बीसीए 40
बीबीए 80
बीकॉम 240
बीएससी 160
बीए 400
बीए विद इंग्लिश ऑनर्स 40
नया कोर्स बीएससी विद मेजर गणित 20

काॅलेज में सुविधाएं-
खेल को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष बना इंडोर बैडमिंटन हाॅल।
क्रिकेट में लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा क्रिकेट का अभ्यास।
बनेगी क्रिकेट टीम, अभ्यास करने के लिए आई बाॅलिंग मशीन।
छह कंप्यूटर लैब, एक लाइब्रेरी, स्टार्टअप केंद्र संचालित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें