फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्व खाप पंचायत बैठक रही बेनतीजा

Sun, 17 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बैठक में अपनी बात रखते यशपाल मलिक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
इसराना। मांडी गांव के वेंकट हाल में शनिवार को जाट सेवा संघ की ओर से बुलाई गई ऑल हरियाणा सर्व खाप पंचायत बैठक हुई। इसमें दूसरा पक्ष नहीं होने से बैठक बेनतीजा रही। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन भीम सिंह ने की। करीब चार घंटे चली बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जाट आरक्षण के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ओर अन्य सदस्यों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के लिए मांडी गांव में जाट सेवा संघ ने विवाद पर चर्चा के लिए सर्व खाप पंचायत हुई। देशवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय देशवाल, दहिया खाप के जयपाल दहिया, ऋषिपाल आठ गाम पंचायत बालद व अन्य मौजूद रहे। संवाद

बैठक में अपनी बात रखते यशपाल मलिक। संवाद- फोटो : Samvad

बैठक में अपनी बात रखते यशपाल मलिक। संवाद- फोटो : Samvad

बैठक में अपनी बात रखते यशपाल मलिक। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें