माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुंजपुरा स्थित करनाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं सब जूनियर और 15वीं सीनियर जिला नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में करनाल ब्लाक की सभी टीमों ने हिस्सा लिया। ये जानकारी जिला नेटबॉल एसोसिएशन महासचिव ने दीपा भार्गव ने दी।
उन्होंने बताया जिला स्तर पर विजेता टीमें भिवानी में 10 से 12 मार्च के बीच होने वाली प्रदेश स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की एमडी नीरज अहलावत, प्राचार्य कृष्णा लाठर, गरिमा, ललित कौशिक, अनिल दत्त, पवन शर्मा, प्रमोद पीटीआई, सपना शर्मा, के साथ ही सतीश भारद्वाज अध्यक्ष जिला नेटबॉल एसोसिएशन ने पुरस्कार वितरण किया और बधाई दी।
सब जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में घरौंडा प्रथम, कुंजपुरा दूसरे, करनाल तीसरे वही महिला वर्ग में इंद्री प्रथम, घरौंडा दूसरे और नीलोखेड़ी तीसरे स्थान पर रही। साथ ही 15वीं सीनियर जिला नेटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में घरौंडा प्रथम, नीलोखेड़ी दूसरे और इंद्री तीसरे स्थान पर रही तो वही महिला वर्ग में घरौंडा प्रथम, इंद्री दूसरे और करनाल तीसरे स्थान पर रही।