करनाल। करनाल पुलिस ने वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने में राहत दी है। पुलिस लाइन के मुख्य प्रवेश द्वार पर विशेष कैंप शुरू किया गया है। यह कैंप 19 और 20 नवंबर को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
वाहन चालक मौके पर ही अपनी गाड़ी पर एचएसआरपी लगवा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक करन गोयल के निर्देश पर बुधवार को कैंप की शुरुआत हुई। डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार ने इसका शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य एचएसआरपी के महत्व के प्रति जागरूक करना और मौके पर सुविधा उपलब्ध कराना है। यह कैंप रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी रवि भारद्वाज को दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।