फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कैसे मिलेगी गैस की सब्सिडी

Tue, 03 Dec 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में सरकार की ओर से गैस सिलेंडरों पर डायरेक्ट कैश सब्सिडी योजना तो लागू कर दी गई है, लेकिन लोगों के लिए आधार कार्ड ही सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं।
विज्ञापन


सात से आठ माह पूर्व बने हुए आधार कार्ड अभी तक नहीं मिल पा रहे हैं। इतना ही नहीं इंटरनेट पर भी इनकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों में आशंका है कि कहीं आधार कार्ड के बिना उन्हें सब्सिडी का लाभ ही ना मिले। लोगों की मांग है कि छह से सात माह पूर्व बने हुए आधार कार्ड उन्हें शीघ्र मुहैया करवाए जाएं।

शहरवासी राजकुमार, संजय, अनिता, राजू, नितेश कुमार का कहना है कि उन्होंने सात से आठ माह पूर्व आधार कार्ड बनवाए थे, लेकिन आज तक उनके पास आधार कार्ड नहीं पहुंचे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आधार कार्ड आते भी हैं तो वे सही पते पर नहीं आते। किसी मोहल्ले का आधार कार्ड कहीं ओर मिलता है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों के पास आधार कार्ड ही नहीं
कैथल में एचपी गैस एजेंसी प्रभारी पप्पू चहल का कहना है कि सरकार की ओर से एक दिसंबर से डायरेक्ट कैश सब्सिडी योजना लागू कर दी है, जिसके तहत अब गैस के सिलेंडरों पर सब्सिडी सीधा बैंक खातों में जाएगी। उनके पास करीब 1500 लोगों ने ही आधार कार्ड जमा करवाए हैं। जबकि उनके पास करीब 12 हजार कनेक्शन हैं। लोगों की सबसे बड़ी समस्या है कि महीनों पहले बनाए हुए आधार कार्ड आज तक नहीं पहुंचे हैं। यहां तक कि इनका विवरण भी ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। जिस कारण लोग कई-कई चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

रूक-रूक कर हो रही डिलीवरी
कैथल में मुख्य पोस्टमास्टर महेंद्र कौर का कहना है कि आधार कार्ड की डिलीवरी दस से पंद्रह दिनों के अंतराल पर होती है। कई बार एक ही साथ में काफी संख्या में आधार कार्ड आ जाते हैं। जैसे-जैसे आधार कार्ड मिल रहे हैं, उन्हें लोगों शीघ्रता से पहुंचाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

अब ऐसे मिलेगी सब्सिडी
एचपी गैस एजेंसी प्रभारी पप्पू चहल ने बताया कि अब गैस एजेंसियों एवं बैंकों में आधार कार्ड का नंबर जमा करवाना होगा। इसके बाद गैस एजेंसी से सिलेंडर 1023 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। इसमें से सब्सिडी की राशि सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। इस तरह से बिचौलियों को सब्सिडी हड़पने का मौका नहीं मिलेगा। साल में पहले 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलेगी, शेष के सिलेंडरों को पूरी कीमत पर खरीदना होगा।

अधिक वर्कलोड के कारण दिक्कतें
इस संबंध में आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी का कैथल में काम देख रहे दिनेश ने कहा कि पूरे देश में बंगलूरू में एक ही सेंटर में कार्ड बन रहे हैं। जिस कारण वर्क लोड अधिक है। ऐेसे में जैसे-जैसे आधार कार्ड बन रहे हैं, उसी अनुसार कार्ड लोगों को डाक विभाग के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। डाक से वितरित करने में भी देरी हो जाती है। जिन लोगों को आधार कार्ड नहीं मिले हैं, वे इंटरनेट से अपने आधार कार्ड की प्रति निकलवाकर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें