फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के तरानों से गूंजा सीएसएसआरआई सभागार

Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के तनाव को कम करने के लिए संगीत की शहनाई श्रेष्ठ मानी जाती है। तनाव व्यक्ति को रसातल में ले जाता है, जबकि संगीत तनाव को कम करके मनुष्य के लिए नये अनुभव प्रदान करता है। यह बात हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सीएसएसआरआई के सभागार में कही।
विज्ञापन


 वे निफा द्वारा आयोजित एशियन संगीत कार्यक्रम में दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्यपाल ने एशियन संगीत प्रोमोटर के रूप में पहचान बना चुके टिम होफ मैन के संगीत की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में जापान के संगीतकार टिम होफ मैन ने बताया कि भारत के विभिन्न हिस्सों में जापानी वाद यंत्रों पर एशियन, जापानी व भारतीय संगीत की मधुर ध्वनियों के बारे में बताने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व और पश्चिम की संस्कृति व कला विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों के बीच पुल का काम कर रही है।
आईजी ने सुनाई गजल
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के आईजी और हरियाणा पुलिस अकेडमी के संयुक्त निदेशक राजबीर सिंह देसवाल ने ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो नामक गजल भी सुनाई। कार्यक्रम में निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर टिम होफ मैन को निफा की तरफ से कल्चर एंबेसेडर ऑफ एशिया अवार्ड भी दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, उपायुक्त डॉ. जेगणेशन, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एडीसी गिरीश अरोड़ा, एएसआरबी के चेयरमैन डॉ. गुरबचन सिंह, सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ. डीके शर्मा, एसपीजेल शेर सिंह, निफको के चेयरमैन एसपी चौहान, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नरेश बराना, महेश शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें