फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फ्रांस भेजने के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी

Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक महिला से उसके बेटे को फ्रांस भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने नौ लाख रुपये हड़प लिये। आरोपी ने युवक को फ्रांस न भेजकर दुबई भेज दिया। तरावड़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामगढ़ गांव नीलोखेड़ी निवासी गुरप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि दरड़ गांव निवासी संदीप उर्फ सैंडी का उनके गांव में आना-जाना था। अप्रैल 2023 में संदीप गांव में आया और कहने लगा कि वह आपके लड़के शिवम को फ्रांस में भेजकर वहां पर उसको काम भी दिलवा दूंगा। इस एवज में नौ लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

पहले उसका लड़का दुबई जाएगा। वहां पर कुछ दिन रहने के बाद फ्रांस भेज देंगे। इस पर उसने संदीप को चार लाख रुपये नकद व अपने लड़के का पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात दिए। इसके बाद मई 2023 में संदीप ने उसके लड़के शिवम को दुबई भेज दिया। इसके बाद उसने एक लाख रुपये संदीप के कहने पर काछवा गांव निवासी ईशांत के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अक्तूबर 2023 में उसने आरोपी को चार लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसका लड़का 23 मई 2023 से दो अप्रैल 2024 लगभग 11 माह तक दुबई में ही रहा। इसके बाद जब वह उसे वहां से फ्रांस भेजने की बात करते तो संदीप कहता कि जल्द ही फ्रांस भेज देगा लेकिन उसके लड़के को फ्रांस नहीं भेजा। इसके बाद उसने लड़के का जुर्माना इत्यादि भरकर व टिकट करवाकर अपने घर वापस बुला लिया। इसमें लगभग 80 हजार रुपये का खर्च आया। इसके बाद उसने संदीप से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें