फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल तक के बच्चों के लिए खोले जाएंगे चार हजार स्कूल : शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले, राज्य में 20 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में तीन साल तक के बच्चों के लिए चार हजार स्कूल पहले ही खोले गए हैं, इतने ही स्कूल शीघ्र और खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। वह यहां सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे थे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के बाद देश में सबसे अधिक स्कूल विद्या भारती चलाती है, खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां शिक्षा की कमी रहती है। यही नहीं विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देती है।
विज्ञापन

जींद में 142 छात्राओं की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के सवाल पर कहा कि यह मामला संज्ञान में है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वह जेल में है, जांच में सत्यता पाई जाती है तो निश्चित ही उसे बर्खास्त करेंगे।
विज्ञापन

जहरीली शराब के मामले में उन्होंने कहा कि जांच हो रही है, अधिकतर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, कुछ लोगों ने स्वार्थ के कारण ये निंदनीय कार्य किया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में कहा कि उन्हें तर्क मजबूत रखना चाहिए, जो बोला है, वह भाषा ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें