फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चालक ने पर्स चोरी कर खाते से निकाले 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फरीदाबाद से करनाल के उचाना में रिश्तेदार के पास आए व्यक्ति का चालक ने कार से पर्स चोरी कर लिया। बाद में उसके खाते से आरोपी चालक ने 90 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सिकरी निवासी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास चालक सुरेश नौकरी करता है। 18 नवंबर को वह अपनी कार से ग्राम उचाना रिश्तेदार के पास गया था। कार चालक सुरेश चला रहा था। कार खड़ी करने के बाद शैलेंद्र रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर पर चला गया। जबकि चालक कार में ही बैठा था। कार में रखा शैलेंद्र का पर्स चालक ले गया। पर्स में डेबिट कार्ड और कुछ रुपये रखे थे। बाद में चालक को गाड़ी मालिक ने कॉल किया तो नंबर बंद था। उसके बाद गाड़ी मालिक के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें