फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणा वॉलीबॉल टीम में करनाल के चार खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय खेलों के 38वें सत्र का आगाज मंगलवार को उत्तराखंड के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इन खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। 17 दिनों तक 35 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें से 33 खेलों के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि दो प्रदर्शनी खेल होंगे। हरियाणा वॉलीबॉल टीम में करनाल जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
15 दिन पहले सिरसा में प्रदेश के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था, जिनमें करनाल के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था। चारों खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। करनाल के वॉलीबॉल कोच अश्विनी कुमार ने बताया कि अपने जिले और प्रदेश का नाम पहले भी कई बड़े स्तरों पर चमका चुके करनाल के खिलाड़ी रोहित, अमन, पारस व शुभम चौधरी बेहतर खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की बदौलत पारस को हरियाणा पुलिस में, अमन को रेलवे और शुभम चौधरी को दिल्ली आयकर विभाग में नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उनका चयन पहले के प्रदर्शन के चलते हुआ है। कोच ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें