फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Thu, 06 Feb 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड पर कंटेनर और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पंजाब के डेरा धर्मपुरा चनागरा की महंत, उनके पिता और महिला अनुयायी व उसके बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे पिपली और लाडवा के बीच गांव सिरसिमा के निकट हुआ। हादसे के शिकार चारों लोग इंडिका कार में पंजाब के जिला पटियाला की पांतड़ां मंडी से हरिद्वार जा रहे थे।

सिरसिमा के निकट सामने से आ रहे कोरियर कंपनी के एक कंनेटर ने कार को चपेट में ले लिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। पिपली सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कंटेनर चालक फरार है। मरने वालों में डेरा धर्मपुरा चनागरा की महिला महंत गुरजिंदर कौर (30), कार चला रहे महंत के पिता अमरीक सिंह (58) संजीव कुमार (30) और उनकी मां जनको देवी (50) शामिल हैं।  

महिला अनुयायी की मन्नत उतारने जा रहे थे
महंत गुरजिंदर कौर की अनुयायी जनको देवी की मन्नत उतारने के लिए वीरवार सुबह पंजाब से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। जनको देवी पोता होने पर मन्नत उतारने के लिए अपनी गुरु और बेटे संजीव के साथ हरिद्वार जा रहीं थी।

पांतड़ां में कार सेल-परचेज करता था संजीव
पांतड़ां निवासी मुनीश कुमार ने बताया कि उनका दोस्त संजीव कस्बे में ही कार सेल-परचेज का काम करता था। वह अपनी मां के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। संजीव के छोटे भाई के घर बेटा हुआ था। उसी मन्नत उतारने के लिए वे जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें