गांव के चार व्यक्तियों की मौत के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम के बाहर विलाप करते
- फोटो : संवाद
कार सवार मौके पर कार छोड़कर भाग निकले। इस हादसे में ओमप्रकाश (45) व रिंकू (35) जो आपस में चाचा-भतीजे हैं, की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दलबीर (35) और कर्ण (18) जो कि चाचा-भतीजे हैं। दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में परिजन शव लेकर गांव चल दिए। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस को फोन करते रहे, मगर वह नहीं पहुंची। पुलिस सीमा विवाद में उलझती रही। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद लोगों की जान बच सकती थी। आरोपी चालक को भी पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है।
आरोपियों से मांगी मदद मगर कार छोड़कर भागे
कमालपुर डेरे के पास कार तीनों बाइकों को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटते हुए ले गई। कार अनियंत्रित होकर पास के ही खेत में घुस गई। लोगों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। सभी ने शराब पी थी। कार नाबालिग चला रहा था। हादसा होने के बाद उन्होंने कार सवारों से मदद मांगी, लेकिन सभी खेत के रास्ते भागने लगे। एक युवक ने कार स्टार्ट करने का प्रयास किया, मगर स्टार्ट नहीं हुई तो मौके पर छोड़कर भाग निकला।
चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मौके से कब्जे में ली गई कार निगदू के एक गांव की है। कार मालिक का पता लगा लिया गया हैै। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलदेव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।