फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के चार ओर आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-9 स्थित सेवानिवृत फौजी के घर हुई डकैती के मामले में सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रेकी करने व मुख्य आरोपियों को पनाह देने वाले आरोपी शामिल हैं। आरोपियों से 11500 रुपये नकद व वारदात में लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया गया है। सभी को जेल भेज दिया है। एक नाबालिग सहित अन्य की तलाश जारी है।
सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सलेंद्र ने बताया कि 11 सितंबर की रात को सेवानिवृत फौजी सुदेश सोनी के घर में आरोपी घुसे थे। जहां चाकू के बल पर बंधक बनाकर व सुदेश सोनी की पत्नी का कान काटकर 85 हजार रुपये की डकैती, दो मोबाइल, पांच घड़ी व आर्टिफिशियल गहने लूटकर ले जाने के मामले में 15 सितंबर को चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में 15 सितंबर की रात को आरोपी गुरचरण सिंह, जतिन निवासी नेवल जिला करनाल, अजय कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर-32-33 व आकाश निवासी आरके पुरम को सेक्टर-32 से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अजय वारदात से कुछ दिन पहले फौजी के मकान में डकैती का प्रयास करने की वारदात में शामिल था और डकैती के प्रयास करने की वारदात में रेकी भी की थी। बाकी तीनों आरोपियों को किशोरों द्वारा डकैती किए जाने की वारदात का पता चल गया था। जिसकी वजह से तीनों ने पांचों किशोरों को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठे थे और किशोरों को छिपाने व शरण देने में भी सहायता की थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गुरचरण के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा था। वारदात में शामिल पांचवें किशोर व अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें