फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंबोपुरा में 66 लाख से होंगे चार विकास कार्य

Thu, 02 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव कंबोपुरा में करीब 66 लाख रुपये के चार विकास कार्य होंगे। इनमें कंबोपुरा से ऊंचा समाना नहर तक 29. 61 लाख से सड़क बनाई जाएगी। 13.50 लाख से कंबोपुरा में राजस्व रास्ते पक्के होंगे। 10.92 लाख से वृद्धाश्रम में टाइल लगवाने का कार्य कराया जाएगा। इनके अलावा 11.60 लाख से अशोक विहार काॅलोनी की मुख्य सड़क के निर्माण कार्याें का शिलान्यास किया गया। बुधवार शाम को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मेयर रेनु बाला गुप्ता ने इन विकास कार्याें का शिलान्यास किया। डीएमसी अभय सिंह, एसई पुनीत कुमार, एक्सईएन प्रदीप कल्याण वार्ड पांच के पार्षद सुभाष कांबोज के अलावा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सतबीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शिविर में 2350 लोगों की जांच
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 2350 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य रूप से हाइपरटेंशन, एचबी, नेत्र जांच, शुगर जांच, टीकाकरण, वजन और लंबाई जांच, टीबी जांच सहित विभिन्न जांचें की गईं। 413 लोगों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए। नोडल अधिकारी डॉ. मुनीष ने बताया कि 10 टीबी मरीजों को किट दी गई। जिला नागरिक अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू एचडीयू भवन का मेयर रेनू बाला ने शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ डॉ. बलवान सिंह मौजूद रहे। संवाद


लेबर रूम और ओटी को मिले 97.67 प्रतिशत अंक
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी गुणवत्ता साबित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं अनुसंधान और गुणवत्ता समिति (एनएचआरएससी) की ताजा निरीक्षण रिपोर्ट में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह निरीक्षण करीब एक माह पहले किया गया था जिसकी अब रिपोर्ट आई है। इसमें अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की विस्तृत समीक्षा शामिल थी। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष इसी प्रकार के निरीक्षण में अस्पताल को 92 प्रतिशत अंक मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें