संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन किया गया। जिसे नवमी के दिन कन्याओं का पूजन कर और भोजन करवा मां की चौकी को विश्राम दिया गया। श्रद्धालु जुगल भाटिया ने बताया कि मां की चौकी में बुधवार को लगभग 250 से ज्यादा कन्याओं को पूजन कर भोग लगवाया गया और भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्हाेंने मां की चौकी में हर रोज पहुंचे शहर के सभी भक्तजनों को धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, जुगल भाटिया, अंशुल, महेश गुलाटी, प्रवीन वर्मा, ईशा बठला, आशा अरोड़ा, संगीता शर्मा, नरेश शर्मा, भारत, मेद्य राज गर्ग, संजय गांधी, डा. अलका गिरोत्रा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।