फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करते चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को नशीले पदार्थों की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23.37 ग्राम स्मैक और 740 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। तीन आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी संजू वासी गांव बीड माजरी को स्मैक का धंधा करने के आरोप में अनाज मंडी ब्याना से गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचता था। आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दूसरे मामले में असंध थाना के एएसआई रणधीर सिंह ने आरोपी कोमल वासी खेड़ी सर्फली को 400 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी डोडा पोस्त का आदी है। जिसे उसने गांव के पास के एक ढाबे पर एक ट्रक ड्राइवर से खरीदा था। तीसरे मामले में असंध की स्पेशल यूनिट के एएसआई अशोक कुमार ने आरोपी रणजीत सिंह वासी मेहता चौक निसिंग को 340 ग्राम चूरा पोस्त के साथ निसिंग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मामले में सीआईए वन के उप निरीक्षक रमेश चंद की अध्यक्षता में आरोपी सुधीर वासी गांव बड़ौता को शक के आधार पर आवर्धन नहर पुल गांव बुढ़नपुर से काबू किया। आरोपी से 11.07 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी स्मैक बेचने का काम करता है, जिसे उत्तर प्रदेश के देवबंद से अपने एक दोस्त से खरीदकर लाया था। सुधीर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें