नीलोखेड़ी। जीबीएन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के इतिहास में पहली बार इंस्ट्रूमेंटेशन व कंट्रोल इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों का चयन उनके चौथे सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर ही हो गया है। जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट अभियान में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह पहली बार है जब संस्थान में प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत विशेष रूप से आईसी शाखा से हुई।
रेवाड़ी की टोयोटा बोशोकू डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में अजय, शंकर, अमन, रितेश, जोगिंदर सिंह और सिमरन कौर सहित छह छात्रों का चयन किया गया और नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। अब ये छात्र 2 फरवरी 2026 से कंपनी में ऑन जॉब ट्रेनी के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जिससे उन्हें अपने अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ-साथ औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया टोयोटा बोशोकू के अधिकारियों में एचआर विभाग से आरके गुप्ता और मुख्य प्रबंधक भवनीत की देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप राणा, टीपीओ विकास शर्मा, विभागाध्यक्ष रोशनी, आईसी स्टाफ वरुणेंद्र कुमार सिंह, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार, विवेक गांधी व शिवानी आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद