करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर एनएसएस और रेडक्रॉस इकाई की ओर से रैली का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने विद्यार्थियों को कहा कि वीर बाल दिवस हमें इतिहास के उन स्वर्णिम अध्यायों की याद दिलाता है, जिसमें छोटी उम्र में भी देश और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया। रैली परिसर से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से होती हुई कॉलेज में संपन्न हुई। रेडक्राॅस इंचार्ज डाॅ. बलराम शर्मा, डाॅ. रेखा चौधरी, डाॅ. प्रतिभा राठी आदि मौजूद रहे। संवाद