फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब ! दस पदों के लिए इतने आवेदन

Fri, 08 Nov 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में नर्सों के 10 पदों पर भर्ती के लिए करीब 285 उम्मीदवार उमड़ पड़े। अधिक उम्मीदवार होने से विभाग की ओर से लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर परीक्षाएं ली गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही लिखित परीक्षा, कंप्यूटर परीक्षा के बाद साक्षात्कार लिए गए। शीघ्र ही इस भर्ती के लिए परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 10 नर्साें की अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए 285 उम्मीदवारों ने फार्म जमा करवाए।

शुक्रवार को इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। अस्पताल में एक साथ उमड़ी इतनी उम्मीवारों के चलते भीड़ का आलम हो गया। अधिक उम्मीदवार होने से विभाग ने लिखित परीक्षा ली।

सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता की देखरेख में विभाग मुख्यालय से आईं डा. अनिता ने अपनी टीम के साथ दो बड़े हाल में परीक्षा ली, इसमें सबसे पहले स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों से युक्त 20 नंबरों की लिखित परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


इस परीक्षा में अव्वल रही 40 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, जिनकी करीब साढ़े चार बजे लिस्ट आउट कर दी गई। इसके बाद इन चयनित उम्मीदवारों की कंप्यूटर परीक्षा ली गई, जिसमें से 30 का चयन किया गया।

इन 30 उम्मीदवारों का शुक्रवार को ही साक्षात्कार लिया गया, सिविल सर्जन डा. आदिस्य स्वरूप गुप्ता एवं डा. अनिता ने बताया कि विभाग की ओर से दस नर्सों की भर्ती के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रह सके। डा. गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है।

चंडीगढ़ से आई विभाग की टीम ने सील बंद प्रश्न पत्र खोले हैं। इन प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद करके विभाग को भेजा जाएगा। इसी प्रकार से कंप्यूटर ज्ञान की जांच के लिए कंप्यूटर परीक्षा ली गई है।

पहले चरण में लिखित परीक्षा, उसके बाद कंप्यूटर परीक्षा ली गई। बाद में साक्षात्कार के लिए 285 में से 30 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। साक्षात्कार के बाद 10 सफल उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें