फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

Fri, 08 Nov 2013 09:50 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को डेंगू के सात नए मामले सामने आने से रोगियों की संख्या 173 हो चुकी है। अब तक डेंगू से 19 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन आंकड़ों के मुताबिक दो ही लोगों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में 560 लोगों के डेंगू के सैंपल लिए जा चुके है। इनमें 173 को पुष्टि हो चुकी है। स्थिति देखकर लगता है कि डेंगू का प्रकोप अभी भी बना हुआ है लेकिन संतोष की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह बाद सात लोगों की डेंगू से पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि अब बदलते मौसम के कारण डेंगू के रोगियों की संख्या में कम आना स्वाभाविक है। बीते वर्ष की अपेक्षा डेंगू के अब तक 101 केस अधिक हो चुके हैं। गत वर्ष डेंगू के मात्र 72 केस ही थे, जोकि आज बढ़कर 173 हो चुके हैं।
विज्ञापन


शहर के निजी अस्पतालों से हजारों लोग इस बीमारी का उपचार ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों में निजी अस्पतालों के आंकड़ों को शामिल नहीं किया है। अगर उन आंकड़ों को भी शामिल किया जाए तो रोगियाें की संख्या 25 हजार पार कर जाएगी।  

विभाग के प्रयास जारी
सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया ने बताया कि जिला में डेंगू के रोगियों की संख्या 173 हो चुकी है। अब तक दो मौत डेंगू पीड़ित की हुई है। मरने वाले बाकी सभी लोग संदिग्ध डेंगू पीड़ित बताए है। अब तक 560 लोगों के डेंगू के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें 173 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बाकी सभी संदिग्ध हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सात लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि 32 रोगियों के सैंपल लिए गए थे। विभाग के प्रयास जारी हैं।
डॉ. वंदना भाटिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें