फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Mon, 05 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोहरे के कारण रविवार को भी ट्रेनें देरी से पहुंचीं। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से सुबह 11:40 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह 8:16 बजे आई। गीता जयंती साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर को 2:27 बजे आई। यात्रियों को कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से शाम को सवा पांच बजे आई। नेताजी ढाई घंटे की देरी से दोपहर को 1:22 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 5 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:36 बजे आई। जम्मू मेल एक घंटे की देरी से शाम को 11:10 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 6:45 बजे पहुंची। पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 10:21 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम को 4 बजे आई।
अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर बाद 3:18 बजे पहुंची। नई दिल्ली जनशताब्दी पौने दो घंटे की देरी से सुबह 11:12 बजे आई। दिल्ली इंटरसिटी एक घंटे की देरी से सुबह 11 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से दोपहर को 2:35 बजे आई। यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के समय पर परिचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों को जानकारी देते सीएम कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें