फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेयरी मेले में महिला उद्यमिता पर रहेगा जोर

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में महिला किसानों को सम्रानित करते संस्थान के निदेशक
विज्ञापन
करनाल। कृषि और डेयरी क्षेत्र की संभावनाओं को एक मंच पर लाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं कृषि एक्सपो-2026 का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक किया जाएगा। एनडीआरआई द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय मेला कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों, महिला उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, वैज्ञानिकों, उद्योगों, वित्तीय संस्थानों और निर्यातकों को एक मंच पर लाना है। इससे तकनीक, निवेश और बाजार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। यह आयोजन कृषि और डेयरी क्षेत्र को उद्यमशील तथा बाजारोन्मुख बनाने की एक पहल है। डॉ. धीर सिंह ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सहकारिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेयरी फार्मिंग, दूध प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को सामूहिक प्रयासों से जोड़कर ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। मेले में राष्ट्रीय संस्थानों, सरकारी विभागों, उद्योग संगठनों और स्टार्टअप की भागीदारी होगी। इससे नवाचार, निवेश और तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा मिलेगा।
पोषण वाटिका से सेहत और आय
निदेशक ने शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता पर जोर दिया। डॉ. सोनिया ने बताया कि प्राकृतिक खेती पर आधारित किचन गार्डन से परिवारों को रसायन मुक्त सब्जियां और फल मिल सकते हैं। महिलाएं अतिरिक्त उपज बेचकर आय भी अर्जित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें