फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिविल अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू

Tue, 14 Mar 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिविल अस्पताल के कमरा नंबर-1ए में इन्फ्लूएंजा से संबंधित फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है। वहीं, अस्पताल के द्वितीय व तृतीय तल पर चार कमरों में 12 बेड का फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। द्वितीय तल पर स्थापित आइसोलेशन वार्ड के तीन कमरों में छह बेड और तृतीय तल पर एक कमरे में छह बेड रखे हैं। जिनमें फ्लू मरीजों को जरूरत पड़ने वाली सभी आवश्यक दवाइयों को रखा गया है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के सिविल अस्पतालों में फ्लू ओपीडी व वार्ड तैयार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ओपीडी व वार्ड तैयार करने का काम चल रहा था। सोमवार को सिविल अस्पताल में फ्लू ओपीडी व वार्ड तैयार कर शुरू किए गए। सभी में डॉक्टरों व स्टाफ नर्स की ड्यूटी रोस्टर अनुसार लगाई। फ्लू ओपीडी में पहले दिन 58 मरीज पहुंचे। सभी को सामान्य खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत मिली ऐसे में किसी भी मरीज का सैंपल नहीं लिया गया। इसके अलावा ट्रामा सेंटर में पहुंचे दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन

सामान्य ओपीडी में आने वाला हर छठा मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित
डॉक्टरों ने बताया कि सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर छठा मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित है, लेकिन हर किसी को इन्फ्लूएंजा नहीं होता। जिन मरीजों को खांसी, जुकाम व बुखार तीनों और करीब एक सप्ताह से अधिक का समय हो जाता है तो उन्हें वायरल की श्रेणी में रखकर ही इलाज मुहैया कराया जाता है। वहीं, लंबे समय से खांसी वाले मरीजों को टीबी विभाग में दिखाया जाता है और वहीं उनका इलाज कराया जाता है।

डॉक्टरों और स्टाफ को मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद सिविल अस्पताल प्रबंधन ने सभी डॉक्टरों व स्टाफ को मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। पीएमओ अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान किसी भी ओपीडी व आईपीडी में मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग नहीं किया गया तो मौके पर बैठे डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सिविल अस्पताल के कमरा नंबर-1ए में फ्लू ओपीडी शुरू कर दी है। पहले दिन 58 मरीज फ्लू ओपीडी में खांसी, जुकाम व बुखार के पहुंचे। जिन्हें दवाइयां दी गई। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों को पत्र जारी कर ओपीडी टाइम में मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।
- डॉ. रेणू चावला, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें