संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पुराने बस स्टैंड के समीप कर्ण पार्क में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की।
इस मौके पर मुख्य वक्ता उधम सिंह राठी ने कहा कि आज हम सबको शहीदों के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने की जरूरत है। शहीदों का सपना था कि आजाद भारत में समाजवाद हो और कोई भी आदमी भूखा न मरे। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर लाभ सिंह आर्य, धीरज रावत, कृपाल सिंह, बलराज, सतपाल सैनी, जगपाल राणा, सीमा, कांता, लाजवंती मौजूद रहे।