फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए केस आए, फिर डराने लगी महामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछली दो लहरों में काफी जानी नुकसान के बाद महामारी एक बार फिर डराने लगी है। सोमवार को कोरोना के पांच नए केस आए। जिससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। वहीं लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। यदि लापरवाही बरती गई तो यह भारी पड़ सकती है। सोमवार को आए पॉजिटिव केसों में सेक्टर-7 निवासी एक डॉक्टर, एक विद्यार्थी, सेक्टर- 8 निवासी राइस मिलर, नीलोखेड़ी के बरानी खालसा में एक छह साल का बच्चा भी पॉजिटिव निकला है। यह पुर्तगाल से आए व्यक्ति का बेटा है। वहीं सग्गा के एक स्कूल का अध्यापक शामिल है। दो दिन पहले भी कोरोना के पांच केस आए थे।
जबकि स्वास्थ्य विभाग ने चार जगहों को पहले ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया है, क्योंकि वहां से कई कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें सेक्टर-7, 13, गांव बरानी खालसा व ढाकवाला रोडान शामिल हैं।
विज्ञापन

पुर्तगाल से आए व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार
इधर कोरोना के बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि इन पॉजिटिव केसों में पुर्तगाल से आया एक व्यक्ति भी शामिल है। जिसका सैंपल दिल्ली भेजा गया है। उसकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन राहत की बात यह है कि विभाग ने इससे पहले एक मालदीप से आए व्यक्ति का सैंपल दिल्ली भेजा था जिसकी वहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिंता की बात यह है कि लोग कोरोना से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। बिना मास्क के लोग हर जगह घूमते नजर आ रहे हैं।
जिले में कोरोना के 13 एक्टिव केस हुए
जिले में अब कोरोना के 13 केस एक्टिव हो गए हैं। हालांकि सोमवार को तीन व्यक्ति ठीक हो घर चले गए हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 1953 सैंपल लिए गए। वहीं जिले में अब तक 620269 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 575907 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 40062 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39494 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं विदेश से अब तक करीब 1400 लोग आ चुके हैं जिनमें 148 का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

सावधानी और टीकाकरण बेहद जरूरी
कोरोना के केस लगातार बढ़ने लगे हैं ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क होने की जरूरत है। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वह कोरोना की पहली और दूसरी डोज अवश्य लगवा लें। कोरोना से लड़ने का यही एक मात्र हथियार है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। लगातार सैनिटाइजर से हाथ धोने होंगे।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें