फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच युवक काबू

Sun, 02 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव सालवन के शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर कोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को असंध डीएसपी वीरेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सालवन स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल में बारहवीं की ओपन की परीक्षा में कई फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र सिंह ने असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और सालवन चौकी इंचार्ज जगदीश पांडे को साथ लेकर स्कूल में परीक्षार्थियों की चेकिंग की। इससे पहले पुलिस टीम द्वारा स्कूल की चारों तरफ से घेराबंदी भी की गई ताकि पुलिस आने की सूचना मिलते ही आरोपी भाग न पाए।

इसके बाद पुलिस ने परीक्षा भवन में जाकर हर परीक्षार्थी की चेकिंग की, जिसके दौरान पुलिस ने चार परीक्षार्थियों को धोखे से दूसरों के स्थान पर परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। जबकि बाहर एक अन्य विद्यार्थी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी जगह पर किसी दूसरे को परीक्षा में बैठाया हुआ था। आरोपियों में कंवलजीत सिंह वासी बबैल, मुकेश वासी कमालपुर, विक्की वासी गांव राहड़ा, अजय वासी खरजपुर, रामनिवास वासी वार्ड-2 असंध शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें