फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किसानों ने दर्ज कराए बयान, एक नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल लाठीचार्ज मामले की जांच कर रहे जस्टिस (सेवानिवृत्त) एसएन अग्रवाल आयोग ने शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कोर्ट लगाकर तीसरे दिन सुनवाई की। जिसमें छह में से पांच किसानों ने बयान दर्ज करवाए। एक किसान किसी कारण से नहीं पहुंच सका।
लाठीचार्ज मामले में जांच में अब तक 16 किसानों ने बयान दर्ज करवाए हैं।
शुक्रवार को छह किसानों को बयान दर्ज करवाने का नोटिस दिया गया है। जांच प्रक्रिया का यह पहला दौर चल रहा है। इसमें 33 किसानों को गवाह के तौर पर बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस देकर बुलाया गया है। 29 अक्तूबर तक जो किसान अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें दोबारा समय देकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। दूसरा दौर दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। इसमें एसडीम आयुष सिन्हा, डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों को नोटिस देकर जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह निवासी असंध, छत्रपाल सिंह निवासी जयसिंहपुरा, अमृत पाल निवासी असंध, सुबा सिंह निवासी खिजराबाद व भगेल सिंह निवासी बांसा ने बयान दर्ज कराए, जबकि अमनदीप निवासी निसिंग किसी कारण वश नहीं आ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें