संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। पुलिस टीम ने अपहरण करने व धमकी देने के मामले में आरोपी साहिल वासी पुंडरी जिला कैथल, प्रदीप कुमार व विशाल उर्फ शालू वासी नीलोखेड़ी जिला करनाल, अनूप यादव वासी कुरावटा जिला महेंद्रगढ़ व सचिन वासी मैवी कलां जिला बागपत यूपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार वासी बपदा कालोनी ने बताया कि उसकी इंद्री चौंक लाडवा पर फुल डेकोरेशन की दुकान है। 12 फरवरी को जब वह किसी काम से दुकान से बाहर गया हुआ था। तो उसका भाई सोनू दुकान पर अकेला था। उसी समय एक कार में चार पांच युवक आए और उसके भाई को कार में उठाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उन से वारदात में प्रयोग कार बरामद करने के बाद कारागार भेज दिया।