संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक व क्रीडा बोर्ड की तरफ से अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी व योग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। तैराकी का आयोजन पांच से सात मार्च तक गुजरात में किया जाएगा। वहीं योग का आयोजन पांच से आठ मार्च तक चंड़ीगढ़ के सेक्टर 42 में करवाया जाएगा। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के सिविल कर्मचारी इस प्रतियोगिता इच्छुक भाग लेने के प्रतियोगी तैराकी के लिए ट्रायल 21 फरवरी को वार हिरोज स्टेडियम अंबाला कैंट में दे सकते हैं व योगा के लिए 21 फरवरी को सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने कहा इन खेलों में भाग लेने के इच्छुक कर्मचारी निर्धारित तिथि पर समय अनुसार चयन ट्रायल में पहुंचे। इस सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।