फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद का टीका : करनाल पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

Tue, 12 Jan 2021 11:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
करनाल पहुंची कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रथम चरण में लगने वाली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार को हरियाण के करनाल स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार पहुंच गई। दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन की चार लाख खुराक से भरा ट्रक भंडार गृह पहुंचा। वैक्सीन को सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार से विभिन्न राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई होगी। हालांकि अभी तक उन राज्यों और जिलों की लिस्ट अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि करनाल के सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार से पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित छह राज्यों में आर्मी को छोड़कर सभी रिजर्व फोर्स के लिए दवाई सप्लाई की जाती है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाए गए सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार में कोरोना वैक्सीन की चार लाख डोज पहुंच गई है। फिलहाल इसके वितरण की अभी जानकारी नहीं मिली है। - निशांत कुमार, उपायुक्त, करनाल।
विज्ञापन


हरियाणा में कोरोना से आठ मरीजों की मौत 
हरियाणा में कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 192 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना के मामले घट रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा के 18 जिलों में 10 से कम संक्रमण के मामले सामने आए। सबसे अधिक गुरुग्राम में 56 और फरीदाबाद में 34 केस मिले हैं। दूसरी ओर, एक ही दिन में प्रदेशभर से 290 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। सोनीपत में दो, गुरुग्राम, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर और पलवल में एक- एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इस समय प्रदेश में रिकवरी दर बढ़कर 97.96 प्रतिशत हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें