जीटी रोड पर ट्रक चालक के साथ मारपीट कर बाइक सवार बदमाश मोबाइल व 16 हजार रुपये छीनकर भाग गए। ट्रक चालक ने इसकी शिकायत तरावड़ी थाना में दी है। गांव गांधरा रोहतक निवासी राजेश ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह 5 बजे वह तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में चावल की बोरियां उतारने गया था। गाड़ी राइस मिल के गेट पर खड़ी कर शौच के लिए जीटी रोड से दूसरी ओर चला गया तभी बाइक पर तीन-चार लोग आए और मारपीट कर मोबाइल व 16 हजार रुपये छीन लिए।