फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लगना, चमकीला होना

विज्ञापन
रामनगर में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
करनाल। सोमवार रात रामनगर की मेन बाजार स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग धधक उठी। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। चार दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मध्यरात्रि तक किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इसमें करीब आठ से दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र रामनगर की मेन बाजार में राहु छाबड़ा की राहुल इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स के नाम से बिजली के सामान की दुकान है। बताया जाता है कि देर शाम दुकान बंद करके राहुल छावड़ा घर पहुंच चुके थे, तभी करीब दस बजे के बाद एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। आनन फानन राहुल परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा तो आग धधक चुकी थी, लेकिन शटर तक ऊपर से फट गया था। सामने का शटर खोला तो पूरी दुकान आग की लपटों से भरी थी। सूचना पर पुलिस व दमकल भी मौके पर पहुंच गई। चार दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया। दुकान मालिक राहुल छाबड़ा ने आरोप लगाया कि अग्निशमन केंद्र को फोन करते रहे लेकिन एक घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंची। अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। यहां पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी ने बताया कि वह भी इधर से गुजर रहे थे तो धुआं देखकर तत्काल अग्निशमन केंद्र को फोन किया तो पांच मिनट में ही दमकल मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें