फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 5 स्थित किला मोहल्ला में बुधवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने विवाहिता की माता चंद्रकला की शिकायत पर उसके पति मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव मुंडेठ जिला शामली उत्तरप्रदेश की रहने वाली चंद्रकला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 नवंबर 2020 को उसकी लड़की रेखा की शादी मानकपुर, जिला शामली के मुकेश के साथ हुई थी। 15 जून से मुकेश व रेखा वार्ड 5 स्थित किला मोहल्ला में रह रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकेश प्लॉट खरीदना चाहता था। इसलिए वह रेखा पर अपने मायके से 5 लाख रुपये लाने का दवाब बना रहा था। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक की मां चंद्रकला का कहना है कि मुकेश के किसी दूसरी लड़की के साथ भी अवैध संबंध थे। जिस कारण रेखा काफी परेशान चल रही थी। एक दिन रेखा ने मुकेश को फोन किया तो फोन लड़की ने उठाया और रेखा को काफी बुरा भला कहा। जब रेखा ने मुकेश से इस मामले में बात की तो वह रेखा को ही धमकाने लगा।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
-सतपाल सिंह, प्रबंधक, थाना इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें