फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस की सीआईए-2 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 16 जून को एएसआई मनोज कुमार की टीम आरोपी पति-पत्नी जसबीर व ममता निवासी सुशांत सिटी करनाल को गिरफ्तार किया था। जिन पर दस-दस हजार रुपये का इनाम भी था। दोनों पति-पत्नी ने ही दो आरोपी हामिद मियां सैयद व मुर्तजा मुस्ताफा रंगरेज निवासी दरयापुर अहमदाबाद, गुजरात के नाम का खुलासा किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम ने 22 जून को अहमदाबाद से ही गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी यहां से विदेश भेजे गए लोगों को डील के अनुसार अलग-अलग देशों में घुमा कर वापस भारत भेजकर धोखाधड़ी करते थे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें