फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीजे की तेज आवाज पर विवाद के दो महीने के बाद प्राथमिकी

Tue, 24 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में डीजे की तेज आवाज पर हुए विवाद में दो महीने के बाद इंद्री थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायत दी गई थी। पीड़ित अमित की शिकायत पर 10 आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इंद्री निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को रात 10:15 बजे उनकी गली में कुछ युवक विवाह समारोह में डीजे बजा रहे थे। उनका 11 माह का बेटा सांस की बीमारी से ग्रस्त है। तेज ध्वनि के कारण उसे परेशानी होती है। उन्होंने युवकों को आवाज कम करने के लिए कहा। आवाज कम नहीं की तो अमित ने रात 10:30 बजे डायल 112 टीम को सूचना दी। सड़क पर डीजे होने से गाड़ी गली में नहीं घुस पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पुलिस बुलाने की सूचना मिली तो करीब 10 लोगों ने उन पर पत्थरों और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने माैके पर पहुंचकर डीजे बंद करवाया और उनको अस्पताल भेजा। उन्होंने शिकायत इंद्री थाना पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस जांच अधिकारी राजा राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अमित, निखिल, हन्नी, राजन, सोहन, रोहन समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें