फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पराली जलाने में किसान पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में पराली जलाने का नया मामला सामने आया है। राहड़ा गांव में सोमवार की शाम खेत में आग लगने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां पराली जली हुई पाई गई।
जांच में डेढ़ एकड़ का ये खेत राहड़ा गांव के निवासी किसान ऋषि पाल का निकला। अधिकारियों ने किसान पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया और एफआईआर दर्ज कर दी है। साथ ही खेत की लोकेशन को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री के रूप में दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह लोकेशन हरसेक द्वारा सेटेलाइट से प्राप्त की गई थी। इसके आधार पर जब टीम मौके पर पहुंची तो खेत में पराली जलने के प्रमाण मिले। ये जिले का छठा मामला रहा। इससे पहले पांच किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी असंध और नागरिक संसाधन विभाग ने लापरवाही बरतने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। टीम में शामिल रहे जेडई, ग्राम सचिव, पटवारी, बीएलडीए व कृषि विभाग के सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें