अंबाला सिटी। गाड़ी बेचने के बाद खरीदार द्वारा आरसी ट्रांसफर न करवाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शारदा नगर (जलबेड़ा रोड) निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को अपनी कार फतेहाबाद निवासी शिंगारा सिंह को बेची थी। बिक्री के दिन ही गाड़ी का कब्जा और सभी मूल दस्तावेज खरीदार को सौंप दिए थे। आरोप है कि 9 बाद भी खरीदार ने आरसी अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि गाड़ी के दुरुपयोग की आशंका पर एसपी को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई सोमदत्त ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद